गुढ़ा गौडजी श्री श्याम पीजी महाविद्यालय में हुआ शिविर का आयोजन

संवादाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / गुढ़ा गौड़जी
कस्बे के श्री श्याम पीजी महाविद्यालय में आज दिनांक 10-12-2021 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम और द्वितीय के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य भंवर लाल सैनी द्वारा की गई। शिविर के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य ने स्वयं सेवकों को साफ-सफाई व स्वच्छता का जीवन में महत्व बताया । शिविर में इकाई प्रथम व द्वितीय के प्रभारी सुरेश जांगिड़ व आशुतोष पारीक के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया । राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत स्वयसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर व मुख्य द्वार के आस- पास झाडू लगाई व कचरा हटाया गया । इकाई प्रथम व इकाई द्वित्तीय के प्रभारी सुरेश जांगिड़ व आशुतोष पारीक द्वारा स्वयसेवकों को निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित किया गया ।