श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में शिविर का आयोजन
-राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का समापन कल
-होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
कस्बे में जमात के पास स्थित श्री मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के सातवें व अंतिम दिन महाविद्यालय में कल विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय में संचालित एनएसएस की दोनों इकाइयों कि स्वंय सेविकाओं के द्वारा कार्यक्रम की पूर्व तैयारियां की गई।
महाविद्यालय प्रबंधक व शिविर प्रभारी सुशील बिजारणियां व प्राचार्या डॉ भावना शर्मा ने बताया कि निदेशक डॉ ज्योत्सना सिखवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें अतिथि डॉ कमल सिखवाल, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश भूपेश, सी आई मांगीलाल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम, पलवी मेहर, ममता मोट, राशी जैन, नीलम सैनी, सत्यप्रकाश सैनी प्राचार्य बागोरा आदि होंगे। सभी ग्रुपों की स्वयं सेविकाओं के लिए छठे दिन भोजन बनाने की व्यवस्था सहल कवँर ग्रुप द्वारा की गई।
कार्यक्रम में इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ता सुरेश चौधरी, पवन वर्मा, विकास सैनी, राकेश सैनी, बुद्धराम गुर्जर, सुशीला सर्वा, सुमन सैनी, सरिता सैनी, कविता सैनी, किरण सैनी आदि मौजूद रहे।