मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कोविड-19 के बूस्टर डोज लगाने हेतु आयोजित किया गया कैम्प

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कोविड-19 के बूस्टर डोज लगाने हेतु आयोजित किया गया कैम्प

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 19 सितम्बर,
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार 19 सितम्बर को आयोजित निशुल्क बूस्टर डोज शिविर में लगभग 130 रेलवे स्टाफ ने उत्साह के साथ बूस्टर की डोज लगाकर स्वयं को कोरोना जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने हेतु कदम बढ़ाया।
इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ निर्मला गुप्ता ने बताया कि डीआरएम कार्यालय में आयोजित इस बूस्टर डोज शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर इस बूस्टर को लगवाने में रुचि दिखाई।
उल्लेखनीय है कि अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज जैन के निर्देशन में रेलवे चिकित्सा विभाग के समन्वय से मंडल में निरंतर बूस्टर डोज शिविर आयोजित हो रहे हैं। जिससे कि मंडल के अधिकांश कर्मचारियों को कोरोना जैसी बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।