संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
’प्रशासन गांवों के संग अभियान’ के शिविरों में आपसी सहमति भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण हो रहा है। ग्रामीणों के बरसों से चले आ रहे विवाद आपसी सहमति से निपट रहे हैं।
शिविरों में अब तक सौ से अधिक मामलों का निस्तारण हो चुका है और लगभग 250 लोग लाभान्वित हुए हैं। आपसी सहमति से विभिन्न प्रकार से 99 मामले सुलझे हैं। वहीं, पैतृक भूमि के 20 से अधिक लम्बित वाद निस्तारित हुए हैं। रास्ते के 19, गैर खातेदारी से खातेदारी के 10, सरकारी भूमि से अतिक्रमण के 8 प्रकरण निस्तारित हुए हैं। नामाातकरण के 1100 से अधिक तथा राजस्व अभिलेख अथवा खातों में शुद्धिकरण के 800 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है।
50 वर्ष पुराना विवाद सहमति से सुलझा
ग्राम पंचायत गोठडा में सोमवार को ’’प्रशासन गांवों के संग अभियान’’ में 50 वर्षो से लम्बित भूमि संबंधी प्रकरण का राजीनामें से निस्तारित हुआ।
शिविर प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम दुर्गापुरा के खाता संख्या 223 नया व 201 पुराना में दर्ज सहखातेदार रंगलाल मीणा निवासी दुर्गापुरा जमाबन्दी सम्वत् 2076-79 में खातेदार दर्ज रिकार्ड है, जो विगत 50 वर्षो से सहखातेदार के रूप में दर्ज थे। सोमवार को शिविर के अन्तर्गत धारा-53 राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत सभी सहखातेदारों की आपसी सहमति से पृथक-पृथक खाते का विभाजन किया गया। सभी पृथक पृथक खातेदारों द्वारा खुश हाकर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांव के संग अभियान की तारीफ की।
उन्होंने प्रसन्न होकर कहा कि हमारे पृथक-पृथक खाते होने से अब हमें सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाली योजना ऋण इत्यादि का लाभ प्राप्त हो सकेगा।