रूडसेट संस्थान में केनरा बैंक के 117 वे संस्थापक दिवस एवं डेरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह का हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 19 नवम्बर। केनरा बैंक के 117 वे संस्थापक दिवस एवं 10 दिवसीय निःशुल्क डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि किशनचंद मीणा, कारापाल, जिला कारागृह बारां तथा रामकल्याण, हेड कांस्टेबल, जिला कारागृह बारां रहे। केनरा बैंक के संस्थापक दिवस के अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को मिठाई वितरित की गई इसी के साथ रूडसेट संस्थान बारां में 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोस्ट बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया इस दौरान 35 प्रशिक्षणार्थीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक जगदीश कुमार नागदा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया की कैसे केनरा बैंक की स्थापना की गई तथा रूडसेट संस्थान की स्थापना हुई तथा किस प्रकार प्रशिक्षण के माध्यम स्वरोजगार शुरू कर सभी प्रशिक्षणार्थी डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से अपना भविष्य उज्वल बना सकते है तथा अपने सपनांे को सही दिशा दे सकते है समझाया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संकाय दीपक शर्मा ने आने वाले प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए बताया की 21 नवम्बर से इलेक्ट्रिक मोटर वाइंडिंग का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा तथा जो भी 18-45 वर्ष के प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है। रूडसेट बारां में संपर्क करें।