कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की..

जयपुर। पंजाब में 20 फरवरी से होने वाले चुनावों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस की तरफ से 22 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।
अरमिंदर सिंह ने कांग्रसे छोडने के बाद नई पार्टी बनाई। नई पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है। पंजाब लोक कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और शिअद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
सीटों का बंटवारा
राज्य की कुल 117 सीटों में 37 सीटें पंजाब लोक कांग्रेस के लिए मिली हैं। और अभी 5 अन्य सीटों पर चर्चा जारी है। इन 37 सीटों में से पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अरमिंदर सिंह ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पीएलसी की 37 सीटों में से सबसे अधिक सीट 26 मालवा क्षेत्र से हैं। माझा क्षेत्र के लिए सीट आवंटन में पीएलसी की हिस्सेदारी वर्तमान में सात है, जबकि दोआबा क्षेत्र में चार सीटें मिली हैं।
प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं—
प्रेम मित्तल आत्मनगर से, दमनजीत सिंह मोही दाखा से, रविंदर सिंह गरेवाल को धर्मकोट से, अमरजीत शर्मा को रामपुरा फूल से उतारा गया है। मुख्तियार सिंह को निहालसिंह वाला के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से नामित किया गया है।
अमरिंदर और फरजाना आलम के अलावा, मालवा से एक अन्य प्रमुख उम्मीदवार पटियाला के मौजूदा मेयर संजीव शर्मा हैं, जो पटियाला ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। कमलदीप सैनी खरड़ से उम्मीदवार हैं, जबकि जगमोहन शर्मा लुधियाना पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। लुधियाना दक्षिण सीट का प्रतिनिधित्व सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी करेंगे।

प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के साथ साथ कैप्टन अरमिंदर सिंह ने नवजोज सिद्धू पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये वे ​सिद्धू को चुनाव नहीं जीतने देंगे। साथ ही कहा कि सिद्धू कुद नहीं है वह समय क बर्वादी है।