दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा

जयपुर। सीबीई ने आज दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आवास सहित सात राज्यों में कुल 21 स्थानों पर छापेमारी की है। दिल्ली आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो मनीष सिसोदिया के घर की तलाशी ले रही है।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया किश् दमन और दीव में दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त गोपीकृष्ण से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है।

मनीष सिसोदिया ने कि किया ट्विट
मनीष सिसोदिया ने छापेमारी के दौरान ट्विट करते हुए कहा कि सीबीआई ने मेरे घर रेड मारी है । मैं जांच एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा। उन्हें मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिलेगा। एक अन्य ट्विट में मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई आई है, उनका स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार हैं, लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर.1 नहीं बन पाया।

सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग दिल्ली सरकार द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों से परेशान हैं और इसीलिए दोनों विभागों के मंत्रियों को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा अदालत में सच सामने आएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारियों को पहले की तलाशी के दौरान उनकी सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला और इस बार भी कुछ नहीं निकलेगा।