पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई जयंती
जनूथर, शनिवार को तहसील जनूथर में स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121 में जन्म जयंती मनाई गई । इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर जन्म जयंती मनाई । किसान संघर्ष समिति के संयोजक बीरीसिंह चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने किसानों के हित एवं देश के लिए महान कार्य किए । चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश के किसानों की स्थिति सुधारने व उनके अधिकारों के लिए अनेक प्रयास किया उन्होंने देश की आजादी में भी अपना योगदान दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश की प्रगति का रास्ता किसानों के खेत खलियानो से होकर गुजरता है । इस अवसर पर भाजपा मंडल जनूथर अध्यक्ष परभाती सिंह, मंडल महामंत्री वीरीसिंह चौधरी, चंद्रपाल चौधरी, रोहतास, राकेश,सतवीर,भरत सिंह,प्रहलाद सिंह, कपिल सिंह आदि मौजूद रहे।