महात्मा ज्योतिबा फुले की 133वीं पुण्यतिथि मनाई
-फुले महिला शिक्षा और दलितों के मसीहा थे : सैनी
शाहपुरा न्यूज - कस्बे में मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार सैनी नायन की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले की 133 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले महिला एवं दलित समाज के महान सुधारक थे। उन्होंने सत्यशोधक समाज संस्था की स्थापना की थी। सावित्री बाई फुले संगठन की अध्यक्ष ममता सैनी ने अपने उदबोधन में कहा कि फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए पुणे में देश का पहला विधालय खोला था।
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित सभी समाजों में शिक्षा की ज्योति जगाई थी। ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक, दार्शनिक, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। विजयपाल सैनी ने कहा कि फुले ने सभी वर्गों 36 कौम के लिए शिक्षा की अलक जगाई थी। राहुल सैनी कहा कि फुले के जीवन को हर एक भारतीय को अपने जीवन में उतारना चाहिए एवं उनके क्रांतिकारी विचारों को सभी समाजों के कल्याण में लगाना चाहिए।
कार्यकर्म के अन्त में दो मिनट का मौन धारण करके व फुले की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके उनको शत शत नमन किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र सैनी, रविश कुमार सैनी, देवेन्द्र कुमार सैनी, मुकेश कुमार सैनी, दिनेश सैनी, हंसराज सैनी, रामनारायण सैनी, मुकेश सैनी सहित कई लोग उपस्थित थे।