मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती मनाई
ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 11 नवंबर , विज्ञान नगर स्थित मुफ्ती अख़्तर हुसैन उर्दू कॉलेज में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती मनाई गई जिसमे संबोधित करते हुए मुफ्ती शमीम अशरफ रजवी ने कहा कि अबुल कलाम आज़ाद एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान, कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सैनानी थे आज़ाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बने उन्होंने आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की पूर्व पार्षद उमर सी आई डी ने कहा कि आज़ाद मक्का शरीफ़ मे पैदा हुए और देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई शाकिर अली ने कहा कि गांधी जी के साथ 3 साल तक जैल में रहे फिर भी उन्होंने राष्ट्र की शिक्षा नीति का मार्ग दर्शन किया इस मौके पर मौलाना अब्दुल माजिद मौलाना जमशेद मौलाना आलम रजा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे