प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फ़ातिमा शेख की जयंती मनाई

शाहपुरा न्यूज - मंगलवार को पूर्व सरपंच अर्जुन मोहनपुरिया की अध्यक्षता में क्रांतिकारी सोच रखने वाली प्रथम शिक्षिका फ़ातिमा शेख की जयंती नालन्दा फाउंडेशन द्वारा मनाई गई। इस दौरान मोहनपुरिया ने कहा कि फातिमा शेख प्रथम मुस्लिम शिक्षिका थी। हमीद खान ने कहा कि सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों की अनेक स्कूलों का संचालन कर क्रांतिकारी कदम उठाया। मुकेश खुडानिया ने कहा कि ऐसी महिला शक्ति की प्रतीक सैकड़ों सालों में कभीकभार ही पैदा होती है। महेश जडवाल ने कहा कि महानायिकाओं से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर अलाउद्दीन खान, मुनीर मनियार, सत्तार खान, सीताराम ठुकरान, रोहिताश गुर्जर, सत्तार मणियार, सुनील खटूमरिया उपस्थित रहे।