जयपुर। अगर आप केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं तो आपके लिए जल्द ही एक खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए और एचआरए में वृद्धि करने पर विचार कर रही है। फिलहाल डीए में बढ़ोतरी किया जा सकता है। अगर डीए में बढोतरी होती है तो एचआरए में संशोधन किऐ जाने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में काफी वृद्धि होने वाली है।
डीए 40% होने का अनुमान
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को डीए यानि महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत मिल रहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार डीए को 4 से 6 प्रतिशत बढाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो डीए 40 प्रतिशत के आसपास होने की संभावना है। उम्मदी है कि कर्मचारियों को अगस्त में बड़ी हुई सैलेरी मिल सकती है।
एचआरए में भी हो सकता है संशोधन
अनुमान है कि अगर सरकार डीए में बढोत्तरी करती है तो इसके साथ साथ एचआरए में बढोत्तरी कर सकती है। फिलहाल में एक्स कैटेगिरी के क्षेत्रों में एचआरए 27 प्रतिशत, वाई कैटेगिरी वाले क्षेत्रों में 18 प्रतिशत और जेड कैटेगिरी वाले क्षेत्रों में 9 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है।
बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है उसे 'X' कैटेगरी में माना जाता है और जिस शहर की आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे 'Y' कैटेगरी में आते हैं। वहीं, 5 लाख से कम आबादी वाले शहर 'Z' कैटेगरी के तहत आते हैं।