दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा की जिम्मेदार केंद्र सरकार: असदुद्दीन ओवैसी

जयपुर। AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को केंद सरकार को दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा का जिम्मेदार बताया है साथ ही सरकार पर दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

ओवैसी ने आज दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को धार्मिक जुलूस के दौरान हथियार ले जाया गया था इस पर सरकार ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। ओवैसी ने कहा कि पहले दो जुलूस निकाले जा चुके थे तब कोई हिंसा नहीं हुई थी लेकिन, तीसरे धार्मिक जुलूस ने इलाके को पार किया तो हिंसा क्यों हुई?। उन्होंने कहा, "मैं यहां जहांगीरपुरी झड़प पर बोलने आया हूं। जो घटना हुई उसकी मैं निंदा करता हूं। भड़काऊ नारे क्यों लगाए गए? ओवैसी ने दावा किया कि बिना इजाजत जुलूस की इजाजत दी गई।

"सांप्रदायिक हिंसा तब होती है जब सरकार चाहती है
ओवैसी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "सांप्रदायिक हिंसा तब होती है जब सरकार चाहती है कि ऐसा हो।" उन्होंने कहा, "हम हिंसा की निंदा करते हैं। हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा लगता है कि केंद्र ने एकतरफा कार्रवाई शुरू की है।"

गौरतलब है कि जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में एक पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि हनुमान जयंती पर निकाली जारी रही शांतिपूर्ण शोभा यात्रा में विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया जिससे हिंसा भडक गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की पुलिस की 14 टीमें जांच कर रही हैं.