दिग्दर्शन पुस्तक का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन

दिग्दर्शन पुस्तक का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन

दिनेश जाखड़ गुढ़ागौड़जी

गुढ़ागौड़जी। कस्बे के निकटवर्ती गांव भोड़की के ग्रामीण एकीकृत स्टेडियम में पुस्तक का किया विमोचन। पुस्तक का प्रकाशन गांव के राजकुमार सैनी के द्वारा किया गया था। उदयपुरवाटी उपखंड सभी गांवों  के इतिहास की जानकारी देने वाली  गुढ़ागौड़जी - उदयपुरवाटी -दिग्दर्शन पुस्तक का  रविवार को ग्राम एकीकृत स्टेडियम भोड़की में विमोचन कार्यक्रम हुआ।
समारोह में उदयपुरवाटी नगर पालिका के चेयरमैन रामनिवास सैनी, नगरपालिका गुढ़ागौड़जी के चेयरमैन रामावतार दायमा, भोड़की सरपंच नेमीचंद जांगिड़, पूर्व विधायक ठाकुर विरेंद्र प्रताप सिंह,  डॉ हरिसिंह गोदारा, पूर्व उप जिला प्रमुख विद्याधर सिंह गिल, टीटनवाड के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश महला, बामलास के पूर्व सरपंच रामावतार धीवां, साहित्यकार डॉ पितराम सिंह गोदारा, टैगोर स्कूल गुढ़ा गोरजी के प्रधानाचार्य डॉ विनोद शर्मा, टैगोर महाविद्यालय गुढागौडजी के प्राचार्य विष्णु सिंह राठौड़, आदर्श शिक्षण संस्थान पौख के निदेशक महावीर प्रसाद सैनी आदि के कर कमलों से पुस्तक का विमोचन हुआ। साहित्यकार डॉ पितराम सिंह ने अपनी पुस्तक (आंचलिक गीता रो गजरो) निशुल्क वितरित की। कार्यक्रम में शिक्षक नेता विनोद चौधरी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तनसुख जांगिड़, महावीर प्रसाद भैड़ा, गिरधारी लाल गुप्ता , प्राण चौधरी ,अंकेश पोसाना, धुड़ाराम गुर्जर, सरदार सिंह डूडी, पूर्व पंसस श्याम सुंदर शर्मा , हरलाल सिंह नीतड़, बनवारीलाल गढ़वाल , अशोक शर्मा बजावा सहित काफी लोग उपस्थित थे। समारोह में पुस्तक के लेखक राजकुमार सैनी का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।