चैतन्य मीणा प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
-श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए किए जाएंगे कार्य : मीणा
शाहपुरा न्यूज - प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट कमेटी का राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया, जिसमें अजीतगढ़ (नीमकाथाना) निवासी चैतन्य कुमार मीणा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप (मुंबई) ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके विभिन्न प्रदेशों की कार्यकारिणी गठन करके पत्रकारों के हितों के कार्यों को गति दी जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संरक्षक प्रवीण कोमल(पटियाला), राष्ट्रीय संयोजक आगा जिलानी(दिल्ली), अध्यक्ष सैयद खालिद कैस(भोपाल), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज दुबे(पचमंडी), रविंद्र व्यास(छतरपुर), राष्ट्रीय महासचिव प्रशासनिक शाकिर मलिक (गुजरात), राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप(मुंबई), कैलाश चंद कोशिश(जयपुर), खेमराज चौरसिया (छतरपुर), राष्ट्रीय संगठन सचिव रियाज (चितौड़ गढ़), घनश्याम पाटीदार(धार), डॉ.रीमा ईरानी(दिल्ली), एस कुमार मंडल(रुद्रपुर), सारस्वति दास (कोलकाता), पुष्पा चंदेरिया(भोपाल), राष्ट्रीय सचिव बिल्लू यादव(कालावली हरियाणा), चैतन्य कुमार मीणा(राजस्थान), महफूज खान(शहडोल) तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कमल कांत दास (भुवनेश्वर), राघवेंद्र दुबे(बिलासपुर), नीना गोयल(दिल्ली), प्रीति प्रसाद(मुंबई), सैयद रिजवान(हैदराबाद), अंजू बाला अंबिका अनामिका(दिल्ली), श्रीकांत सक्सेना (सोनीपत हरियाणा), सुंदरी ठाकुर (मुंबई) को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित करने के बाद अब देशभर के प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
राष्ट्रीय सचिव चैतन्य मीणा ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रयास करने तथा श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रयास किए जाएंगे। श्रमजीवी पत्रकारों व आश्रितों के लिए कल्याण कोष की स्थापना, पत्रकारों समेत उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शासकीय योजनाओं का लाभ से जोड़ने, शासन से पत्रकारों व उनके आश्रितों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था, है श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के लिए समस्या निवारण शिविर/कार्यशालाओ/सम्मेलन/परिचर्चा का आयोजन कराने, पत्रकारिता की शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए शिक्षा केंद्र/विद्यालय/महाविद्यालय स्थापना के लिए कार्य किए जाने उद्देश्यों में शामिल है।