उदयपुरवाटी में तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत काटे चालान

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में शनिवार को कई स्थानों पर तंबाकू अभियान के तहत सेक्टर अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र तंबाकू नियंत्रण अधिकारी वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर सुमन मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा 500 चालान काटकर 3510 रुपए एकत्रित किए गए l उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिमेष गुप्ता के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में चिकित्सा विभाग के मुरारीलाल छीपी, अरविंद कुमार बुगालिया, के अलावा पुलिस विभाग के एएसआई सतवीर सिंह कांस्टेबल राकेश , कॉन्स्टेबल मनजीत आदि मौजूद रहे l