चंद्रमा पर जाने को पूरी तरह तैयार चंद्रयान 3 , ISRO अध्यक्ष ने बताई लॉन्च तारीख
जयपुर। चांद पर जीवन ढूंढने की संभावना को लेकर इसरो स्पेसयान चंद्रयान.3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ;इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रयान.3 की लॉन्चिंग का दिन 13 जुलाई है।
इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने एएनआई से बात करते हुए चंद्रयान.3 की लॉन्चिंग पर कहा हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। लॉन्च का दिन 13 जुलाई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह लॉन्च 19 जुलाई तक जा सकता है।ष्
बता दें कि इससे पहले 28 जून को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने खुलासा किया था कि चंद्रयान .3 का परीक्षण पूरा हो गया है और इसे चंद्रमा पर लॉन्च की तारीख 12 से 19 जुलाई के बीच तय की गई है।
इसरो चीफ ने बताया कि वर्तमान में चंद्रयान .3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है और रॉकेट डिब्बे के साथ भी जुड़ गया है। सेामनाथ ने बताया कि लॉन्च सके लिए सभी परीक्षण पूरे होने के बाद ही हम लॉन्च की एक निश्चित तारीख की घोषणा करेंगे। हालांकि यह तारीख 19 जुलाई से अधिक नहीं होगी।
इसके अलावा इसरो चीफ ने जून में सूर्य का अध्यन करने वाले आदित्य.एल1 मिशन पर एक अपडेट भी साझा किया थां। बता दें कि यह भारत का पहला मिशन होगा जोकि सूर्य का अध्ययन का अध्यन करेगा। वहीं, इसरो अगस्त के अंत में इसके प्रक्षेपण का लक्ष्य रख रहा है।