ईसीआर में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा होकर जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
 कोटा राजस्थान

 ईसीआर में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा होकर जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन 

कोटा 14 दिसम्बर ,
ईसीआर के धनबाद मंडल के गढ़वा रोड, टोलरा एवं राझुरा स्टेशनों पर 15 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक प्री नॉनइंटरलॉकिंग तथा नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है । इस नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा होकर जाने वाली दो जोड़ी गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है ।

 मार्ग परिवर्तित की जाने वाली गाड़ियाँ- 

1- गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक नामित तिथि में अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर दोनो दिशाओं में कटनी मुड़वारा-सिंगरौली-चोपन-गढ़वा रोड-बरकाना-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-कटनी-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं दीन दयाल उपाध्याय- गया –गोमो-बोकारो स्टील सिटी-मुरी होकर जायेगी 

2- गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस  15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 19 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर दोनो दिशाओं में कटनी मुड़वारा-सिंगरौली-चोपन-गढ़वा रोड-बरकाना-चन्द्रपुरा-धनबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-कटनी-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं दीन दयाल उपाध्याय- गया–धनबाद होकर जायेगी ।
  इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा द्वारा बताया कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।