केमिस्ट ऐशोशियान ने किया भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुमन का स्वागत
बारां 09 मार्च। केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यां एवं मेडिकल व्यवसायियों ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन का टक्कर फार्मेसी पर माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष रवि टक्कर ने बताया कि सुमन के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश के साथ उत्साह का संचार हुआ है।
स्वागत करने वालो में जिलाध्यक्ष रवि टक्कर, हंसराज नागर, बिरधीलाल नागर, नीरज पोरवाल, विवेक जैन, जय गर्ग, अंकित खंडेलवाल, महेश टक्कर, शिवम् टक्कर, त्रिलोक विजय, भावेश तिवारी, देव गालव, अंकुश बंसल, कपिल जैन सहित दर्जनों रिटेलर व होलसेलर विक्रेताओं ने सुमन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन ने जिलाध्यक्ष रवि टक्कर से चर्चा करते हुए कहा कि समय-समय पर दवा विक्रेताओं की समस्याओं के निदान और उनके हित के लिए अपना भरपूर सहयोग करेंगे।