मुख्य प्रबन्धक हेमराज मीणा ने किया रोडवेज बसों का आकस्मिक निरीक्षण

शाहपुरा न्यूज -  राजस्थान रोडवेज के जयपुर डिपो के मुख्य प्रबन्धक हेमराज मीणा ने शनिवार को शाहपुरा  बिदारा के पास व लखेर के पास आकस्मिक निरीक्षण करते हुए राजस्थान रोडवेज की बसों की गहनता से जाँच की । मीणा ने बताया की इस तरह की जाँच से कर्मचारी कर्तव्य का सही से पालन करते है। जाँच के साथ - साथ सवारियों से भी असुविधाओ के बारे मे बात की।