मुख्यमंत्री ने विधायकों को दी लूट की खुली छूट- राजे*
-कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा
बारां- 8 नवम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत ने यहां के मंत्री- विधायकों को लूट की खुली दी हुई है, कांग्रेस के मंत्री, विधायक के संरक्षण से राजस्थान दलित, महिला उत्पीड़न सहित तमाम अपराधों में एक नम्बर पर है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे बारां की सार्वजनिक संस्था धर्मादा में आयोजित भाजपा के विधानसभा कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रही थी। राजे ने कहा कि अब हमें कमल खिलाकर राजस्थान को कुशासन से मुक्त कराना है। राजे ने भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि संगठन ने एक गरीब के बेटे को सेवा का मौका दिया है, जिन्हें अवसर देना अब आपके हाथ में हैं।
राजे ने गिनाई उपलब्धियां
पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा बारां को दी गई सौगातें व उपलब्धियां बताते हुए कहा कि 366 करोड़ के बजट में 14 जीएसएस, अटरू में सहायक अभियंता कार्यालय, 114 करोड़ की लागत वाली अटरू- शेरगढ़ पेयजल परियोजना, बारां को बाढ़ से बचाने का प्रोजेक्ट, पार्वती केनाल सिस्टम का दुरस्त करने के काम हमारी सरकार में किया है। इसके अतिरिक्त 7000 करोड़ का परवन प्रोजेक्ट जिसका काम बीते पांच सालों से बंद पड़ा है। राजे ने कहा कि कांग्रेस ने 13 जिलों को लाभान्वित करने वाली ईआरसीपी को राजनीति में उलझा कर रोका है। चुटकी लेते हुए राजे बोली कि हमें विश्वास है कि जो काम हमारी सरकार ने शुरू किया उस काम का समापन भी हम ही करेंगे। श्रीमती राजे ने कहा कि भाजपा ने बारां के विकास में कोई कसर नही छोड़ी। पूर्ववर्ती सरकार ने बारां को बाराँ-अटरू- अकलेरा सड़क, 41 करोड़ का आरओबी, इंजीनियरिंग कॉलेज, अटरू को कॉलेज, कवाई में सहरिया विद्यालय, अटरू में मॉडल स्कूल के साथ बारां को तीसरी आंख के रुप में अभय कमाण्ड सेन्टर की सौगात दी लेकिन बदकिस्मती से अपराधियों को संरक्षण देने वाली कांग्रेस के शासन में अभय कमाण्ड सेंटर बन्द पड़े हैं।
विजय शंकर: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं का किया स्वागत*
जिला परिषद सदस्य हेमंत नागर, नारायण सिंह जोधा, हिमांशु सिंह सहित कई कार्यकर्त्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। राजे ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर उनका स्वागत किया।
ये रहे मंचासीन
भाजपा मीडिया विभाग के राजेन्द्र शर्मा, सचिन सनाढ्य व योगेश राजौरा ने बताया कि कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सांसद दुष्यंत सिंह, जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, जिला संगठन प्रभारी पारस जैन, झालावाड़ जिला प्रभारी छगन माहुर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, अंता से भाजपा प्रत्याशी कंवरलाल, संभाग प्रवासी त्रिलोक जगवाल, जिला प्रवासी कुलदीप कुमार, विधानसभा प्रवासी हुकमचंद चौधरी, आचार्य परमानन्द जी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय,आनंद गर्ग, नरेश सिकरवार, राजेन्द्र नागर, पूर्व जिलाप्रमुख नंदलाल सुमन, प्रदेश सदस्य संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, रामकुमार मेहता, रामस्वरूप यादव, प्रेमनारायण सोनी, विस्तारक प्रभारी गौरव शर्मा, रामपाल मेघवाल, ब्रह्मानन्द शर्मा, हरगोविंद जैन, छीतरलाल पालरिया, राकेश जैन, लक्ष्मीनारायण केरवालिया, मनोज चौधरी, महावीर नामा, निरंजन शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, गिर्राज नागर, सुरेन्द्र नागर, मोरपाल सुमन सहित कई नेता मंचासीन रहे।
ये कार्यकर्त्ता रहे मौजूद-
अशोक बत्रा, सुरेन्द्र गालव, प्रवीण शर्मा , श्री कृष्ण मेहता, निर्मल माथोडिया ,संजय झांब, अजय गुप्ता, रोहित नंदवाना, ओम सुमन , प्रशान्त विजय, हरिराम गुर्जर, जयेश गालव , मुकेश केरवालिया, रघुराज सिंह केदाहेड़ी , सुशील पंजाबी , रोहित नागर, राजेश हाड़ा, विद्यारतन जयंत, कृष्ण मुरारी दिलावर, मुकेश मिश्रा, मंजीत सिंह, रामबाबू वैष्णव, दिलीप सिंह अड़सेला, जितेंद्र सिंह रहलाई, दिलीप चौबे, दिलीप शाक्यवाल, ऐश्वर्या गौड़, सीमा भानु प्रताप रहलाई, भावना सिंह , रामराज सुमन , आशीष सोनी, हरीश वैष्णव, बद्रीप्रसाद मेघवाल, संजय गोस्वामी, रमेश नागर, कमलेश नागर, पदम सिंह ब्रह्मानन्द सारस्वत चोथमल नागर, सुनील यादव , धर्मेंद्र भार्गव, मनोज यादव निकलेश शर्मा , अंतुरानी शर्मा , रोहित नायक अवधेश शर्मा ,मयंक तिवारी, अभिषेक शर्मा, यग्नेश शर्मा जसवंत मीणा, जयंत डागर, गोरधन सुमन सतीश प्रजापति, नमन शर्मा, उमेश शर्मा, अनिल गौत्तम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।