मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रीमंडल का किया विस्तार 31 नए मंत्रियों में तेजस्वी यादव की पार्टी से सबसे ज्यादा

जयपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें 31 नये मंत्रियों ने शामिल किया गया है। और इन सभी मंत्रियो में राष्ट्रीय जनता दल यानि तेजस्वी यादव की पार्टी के सबसे अधिक मंत्री बनाये गये हैं। आइये इस मंत्रीमंडल विस्तार की महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं।

बिहार कैबिनेट में आज कुल 31 मंत्रियों को शामिल किया गया जिसमें तेजस्वी यादव की पार्टी को 16 मंत्री पद मिले वहीं, जनता दल ;यूनाइटेड के 11 मंत्री जो बीजेपी के साथ गठबंधन के दौरान थे उन्हें बरकरार रखा है। राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

मुख्य विभागों की बात करें तो नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा है। जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, शहरी विकास एवं आवास और ग्रामीण विकास जैसे प्रमुख विभाग मिले हैं। तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव को बिहार का नया पर्यावरण मंत्री बनाया गया है।

जदयू ने अपने अधिकांश मंत्रियों को बरकरार रखा है जिनमें मोहम्मद ज़मा खान, जयंत राज, शीला कुमारी, सुनील कुमार, संजय झा, मदन साहनी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव शामिल हैं।

राजद से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता सुरेंद्र प्रसाद यादव और रामानंद यादव कुमार सर्वजीत ललित यादव, समीर कुमार महासेठ, चंद्रशेखर, जितेंद्र कुमार राय, अनीता देवी और सुधाकर सिंह सुरेंद्र राम, कार्तिकेय सिंह, शाहनवाज आलम शमीम अहमद ने शपथ ली।

कांग्रेस के दो विधायक अफाक आलम और मुरारी लाल गौतम को कैबिनेट में शामिल किया गया, जबकि संतोष सुमन ने जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से शपथ ली। अकेले निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
बता दें कि बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 36 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि भविष्य में कैबिनेट विस्तार के लिए कुछ मंत्री पद खाली रखे गए हैं।