मुख्य सचिव निरंजन आर्य आरपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्य सचिव निरंजन आर्य को राजस्थान लोक सेवा आयोग का नए अध्यक्ष नियुक्त किया है । मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने राजस्थान के 36 में आरपीएससी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग का नए अध्यक्ष नियुक्त किया है । मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने राजस्थान के 36 में आरपीएससी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।

लगभग 2 महीने पहले डॉक्टर भूपेंद्र सिंह यादव का कार्यकाल पूरा होने के बाद आरपीएससी के वरिष्ठ सदस्य शिव सिंह राठौड़ को राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया था। शनिवार को शिव सिंह राठौड़ का कार्यकाल खत्म होने पर उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया । शिव सिंह राठौड़ द्वारा आरपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष से इस्तीफा दिए जाने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए पूर्णकालिक अध्यक्ष की चर्चाएं तेज हो गई।
आरपीएससी का अध्यक्ष बनने दौड़ में कई नाम सामने आ रहे थे, जिनमें डी DGP ML लाठर, बी एल सोनी रिटायर्ड आईएएस पूर्व सीएस राजीव स्वरूप सहित निरंजन आर्य का नाम शामिल था। अंत में राज्यपाल ने राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य को आरपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
राजस्थान लोक सेवा आयोग का प्रावधान
बता दें कि संविधान के भाग 14 में अनुच्छेद 315 से लेकर 323 तक लोक सेवा आयोग का प्रावधान है। जिसके अनुसार अनुच्छेद 315 के तहत 20 अगस्त 1949 को लोक सेवा आयोग का गठन जयपुर में किया गया बाद में सत्यनारायण रात समिति की सिफारिश पर आरपीएससी का 1956 में पुनर्गठन किया गया और इसका कार्यालय अजमेर ट्रांसफर कर दिया गया।
आरपीएससी के सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा किया जाती है। तथा इनका कार्यकाल 6 साल या 62 वर्ष की उम्र तक होता है। संविधान के अनुच्छेद 323 के अंतर्गत आरपीएससी अध्यक्ष राज्यपाल को प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है।