मेरा बचपन मेरा अधिकार के तहत बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.

हिण्डोली कस्बे में आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ए पी एस निराश्रित बाल गृह हिण्डोली में रविवार को बालगृह परिसर में बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ हुआ डॉक्टर रमेश कुशवाह की अध्य्क्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेद लोकेश नारायण अतिथि वार्ड पंच ओमप्रकाश सुवालका रहे । बाल सप्ताह में बच्चो ने उत्साह के साथ भाग लिया और नृत्य , गाना, नाटक आदि मनमोहक प्रस्तुती दी । डॉक्टर कुशवाह ने बच्चों को बाल दिवस बाल अधिकार ओर शिक्षा के लिए जागरूक किया पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। आयुर्वेद लोकेश नारायण ने बच्चों के अनुशासन और देखभाल पर चर्चा की वही नशे से दूर रहना चाहिए सन्देश को गीत के माध्यम से बताया व बच्चो के उत्साह वर्धन के लिए बच्चो को बताया कि आप कामयाब होने वाले सपने देखे वह बुरी आदत वाले दोस्तो से दूर रहे ।अधीक्षक रामप्रकाश शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बाल दिवस की बधाई दी कार्यक्रम में वार्डन सुनीता शर्मा , परिवीक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश , जावेद ,सोनिया , कैलाशी बाई सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे ।