Virat kohli के बचाव में आये बचपन के कोच राजकुमार शर्मा, आलोचकों को दिया ये जबाव

जयपुर। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगातार नाकाम होने पर अब आगामी टी 20 विश्व कप से बहार होने का खतरा मंडरा रहा है। कई दिग्गज क्रिकेटर अब उनके टी 20 टीम में बने रहने पर सवाल उठा चुके हैं, जिसमें कपिल देव का नाम भी शामिल है।

इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने सोमवार को पूर्व कप्तान के आगामी टी 20 विश्व कप से बाहर किए जाने के बयानों को खारिज करते हुए आलोचकों को जबाव दिया।

हाली क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने कहा कि कोहली को बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी और अगर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट टीम से बाहर किया जा सकता है, तो विराट को भी T20I टीम से बाहर किया जा सकता है। वहीं, कुछ रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC वर्ल्ड T20I 2022 के दौरान विराट कोहली को बेंच पर बैठा सकता है।

इन तमाम बयानबाजी के बीच राजकुमार शर्मा ने कहा कि "मुझे ये बयान अजीब लगते हैं। आपको उन लोगों के रिकॉर्ड को देखना चाहिए जो इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। जैसा कि आप टी 20 प्रारूप के बारे में बात कर रहे हैं, जहां विराट का औसत 50 प्लस है, उनका स्ट्राइक रेट 140 है, आप और क्या करते हैं एक खिलाड़ी से क्या करने की उम्मीद है?"

उन्होंने कहा, "सिर्फ 5 मैचों में नहीं बल्कि लगभग 99 मैचों में उनके नाम ये रिकॉर्ड हैं। अगर आपको लगता है कि आईपीएल की विफलता के बाद विराट को टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, तो मुझे नहीं लगता कि इन लोगों ने अपना होमवर्क सही ढंग से किया है।