अतुल्य संसार
जयपुर
एकादशी फाउंडेशन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में जयपुर शहर के कच्ची बस्तीयो के जरूरतमंद बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की झाखी तैयार की गयी एवं नृत्य व डांडिया उत्सव मनाया गया व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को हर्षो उल्लाश से संचालित किया गया इसी के साथ मालवीय नगर वार्ड नंबर 127 की क्षेत्रीय पार्षद जय श्री गर्ग ने एकादशी फाउंडेशन को कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर व कार्य क्रम के दौरान एकादशी फाउंडेशन को दो सिलाई मशीन दान करने की घोषणा की और उन्होंने बताया की मालवीय नगर स्थित कच्ची बस्तीयो के जरूरतमंद बच्चो द्वारा राधा कृष्ण की झांकी तैयार की गयी एवं जय श्री जी ने बताया की नृत्य व डांडिया उत्सव में कृष्ण राधा का आशीर्वाद लिया, बच्चों को गिफ्ट्स भेंट किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि नेंनपुरिया ,भूपेंद्र चौहान , साहिल कुमावत और कुंदन शर्मा रहे !