जयपुर। चीन के बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक शुरू हो चुके हैं। जिसे देखते हुए चीन कोरोना संक्रमित शहरों की बाड़ेबंदी कर रहा है। कोरोना संक्रमित शहरों से लोगों के आवागमन को रोकने के लिए तारों से बाडेबंदी कर रहा है। हाल ही चीन ने वियतनाम के साथ सीमा के पास 35 लाख आबादी वाले एक चीनी शहर में पिछले तीन दिनों पूर्णतया लॉकडाउन लगाया हुआ है। क्योंकि इस शहर में 70 से अधिक कोरोनोवायरस सामने आ चुके हैं।
चीन चाहता है कि उनके देश में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं हो। और इसी कट्टर नीति के कारण वह अपने देश में कड़ी पाबंदियां लगा रहा है। दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र के बाइस शहर में स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि किसी को भी शहर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कुछ लोगों को घर से बहार निकालने को भी मना किया गया है।
उप-महापौर गु जुनयान ने एक ब्रीफिंग में कहा, "शहर भर में यातायात नियंत्रण लागू किया जाएगा।" सैद्धांतिक रूप से, वाहन और लोग शहर में प्रवेश या बाहर नहीं जा सकते। लोगों की अनावश्यक आवाजाही बंद रहेगी। गु ने बताया कि छोटे ग्रामीण शहरों और बाईस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों के निवासियों को घर में रहना होगा जबकि कुछ लोगों को जिले से बहार जाने की अनुमति नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार, वियतनामी सीमा से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाइस में शुक्रवार को पहला कोराना मरीज देखा गया था। यह मरीज विदेश यात्रा करके लौटा था। महामारी के बाद से, चीन ने वियतनाम और म्यांमार के अवैध प्रवासियों के साथ-साथ संभावित कोविड -19 संक्रमणों को बाहर रखने के लिए अपनी दक्षिणी सीमा पर भारी रूप से लागू तार की जाली की बाड़ का निर्माण किया है।