डोकलाम के पास चीन ने बसाया गांव, सैटेलाइट से तस्वीरें सामने आयी

जयपुर। भारत चीन सीमा पर डोकलाम (Doklam) में भारतीय सीमा पर पूरा गांव बसा दिय है। चीन की इस घूसपैठ को सैलेलाइट की तस्वीरों के माध्यम से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सैटेलाइट की तस्वीरें सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने डोकलाम में निर्माण और चीनी घुसपैठ पर ​प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले पर निरंतर नजर रख रख रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर सरकार निरंतर नजर रखती है। और देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। बता दे कि डोकलाम में जहां 2017 में भारतीय और चीनी सैनिक एक दूसरे के आमने सामने हुए थे गांव बसा दिया है। यहां लोगों के घरों के बाहर कार खड़ी दिखाई दे रही थीं।

विदेश मंत्रालय ने मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में सरकार अपने तरीके से कदम उठाती है। अरिंदम बागची ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत सरकार उन तमाम घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रही है जो कि देश की सुरक्षा से जुडे हुए हैं। और उसके लिए जरूरी कदम भी उठा रही है।

बता दें कि चीन ने भूटानी क्षेत्र में एक गांव बसा रखा है जिसे वे पंगडा गांव कहते हैं। जो कि अमो चू नदी के सहारे बसा हुआ है। इस गांव से चीनी सेना को निकटवर्ती डोकलाम पठार में रणनीतिक पहुंच प्राप्त हो सकती है।

भारत के पूर्वी सेना कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि चीन पंगडा गांव और इसके उत्तर और दक्षिण के झम्पेरी रिज और डोकलाम पठार पर अपनी वैधता स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।