लद्दाख में गोगरा पोस्ट से पीछे हटेगा चीन, कमांडर स्तर की 12वें दौर की वार्ता में बनी सह​मति

जयपुर। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पेट्रोलिंग प्वांइट PP17A पर समझौत हो गया है। चीन ने पर्वी लद्दाख स्थित PP17A पेट्रोलिंग प्वांइट से पीछे हटने पर सहमति दे दी है। सूत्रों के ​मुताबि पिछले लगभग छह महीने तक चली सीमा वार्ता में गतिरोध को समाप्त करते हुए, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में एक प्रमुख पेट्रोलिंग केंद्र PP17A पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। इस गश्ती केंद्र को गोरा पोस्ट के नाम से भी जाना जाता है। PP17A पर समझौता कोर कमांडर स्तर की 12वें दौर की वार्ता के दौरान शनिवार को हुआ। इस बैठक् का उद्देश्य लद्दाख में 15 महीने से भारत और चीन में चले आ रहे गतिरोध को हल करने था। यह बैठक चुशुल-मोल्दो सीमा के भारतीय हिस्से में आयोजित की गई थी।
हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने पर राजी नहीं चीन

सूत्रों ने कहा कि चीन PP17A से तो पीछे हटने के लिए सहमत हो गया है, लेकिन PP15 जिसे हॉट स्प्रिंग्स के नाम से जाना जाता है, से हटने को सहमत नहीं है। PP15 पर, चीन लगातार अपना अधिकार बताता रहा है। इस बैठक में देपसांग मैदानों में चीनी घुसपैठ और डेमचोक क्षेत्र में चारडिंग-निंगलुंग नाला के मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। लेकिन वर्तमान गतिरोध को देखते हुए यह एक मत्वपूर्ण बैठक रही है। बैठक में दोनों ही पक्षों ने सह​मति प्रदान की और नोट किया गया कि यह एक क्रिएटिव बैठक रही है, और इस बैठक से आपसी समझ बढ़ेगी और शांती स्थापित रहेगी। वहीं सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच "भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ विघटन से संबंधित शेष क्षेत्रों के समाधान पर विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान हुआ।"