अखिल विश्व गायत्री परिवार के चिन्मय पंडया एक अक्टूबर को शाहपुरा में 

शाहपुरा न्यूज -  अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा वक्ता और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डाँ० चिन्मय पंडया एक अक्टूबर को शाहपुरा में स्थित गायत्री चेतना केन्द्र पर आयोजित जन सभा को संबोधित करेंगे। गायत्री चेतना केन्द्र शाहपुरा के अमर चन्द जांगिड़ ने बताया कि एक अक्टूबर को डाँ० चिन्मय पंडया सड़क मार्ग से शाहपुरा आयेंगे।

सुबह साढ़े दस बजे शाहपुरा में जयपुर तिराया पर श्रीनाथ कॉलोनी में स्थित गायत्री चेतना केन्द्र पर विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। वे यहाँ पर पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए सघन वृक्षारोपण कर नदियों को पुनः जीवित करने के लिए भागीरथी अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है।