Chittorgarh Suicide : 2 बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, महिला की मौत, तीन साल की बच्ची का पांव कटा

Chittorgarh: चित्तौड़गढ़ के कपासन क्षेत्र के पांडोली स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक महिला ने अचानक उठकर अपनी दोनों बेटियों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे को देखकर लोग सहम गए। बता दें कि इस महिला की वहीं मौत हो गई। महिला के साथ उसकी 8 साल की बेटी और 3 साल की बेटी भी थी। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 4 घंटे प्लेटफॉर्म पर बैठी महिला अचानक ट्रेन के आगे कूद जाएगी।

हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। महिला की गर्दन कटने से मौत हो गई और गनीमत रही कि दोनों बच्चियां बच गई। महिला का नाम रंजन जैन था और उसके पति का नाम संदीप जैन है जो पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में रहते थे। संदीप व्यापार करता था और व्यापार न होने के कारण उसे उधार लेना पड़ता था, जिसके भुगतान के लिए उसे बार-बार अपना घर बेचना पड़ता था। फिर वे नीमच जिले में चले गए जो मंदसौर जिले के पास है। परिजनों का कहना है कि पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन बाद में सब ठीक होने लगा।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक रंजना सोमवार की शाम अचानक घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिली तो संदीप ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब लोग ध्रुवी की बेटी से बात करते हैं तो वह कहती है कि उसकी मां ने कहा कि ननिहाल जा रही है, जहां सभी को सरप्राइज देंगे। लेकिन हम पांडोली स्टेशन पर ही उतर गए और यहीं पर कई घंटों तक बैठे रहे. हालांकि यह सामने नहीं आया कि वह रात कहां रुके थे.
 
लोगों का कहना है कि सुबह नौ बजे से दो लड़कियां और एक महिला रेलवे स्टेशन पर बैठी हैं. सबको लग रहा था कि वह ट्रेन का इंतजार कर रही है। उदयपुर की ट्रेन आ रही थी उस समय अचानक वह दोनों बेटियों को साथ लेकर दौड़ी और ट्रेन के आगे कूद गई। हालांकि बड़ा बेटा हाथ छुड़ाकर प्लेटफार्म पर भागा, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन छोटी बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई और उसका पैर कट गया।

वहां काफी भीड़ जमा हो गई। जिला सरपंच प्रेम सिंह भी मौके पर गए और दोनों बच्चियों को अस्पताल ले गए। छोटी बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर भेजा गया। उसके बाद ध्रुवी ने लोगों को अपने पिता का नंबर दिया, ताकि परिवार की पहचान हो सके. जीआरपी ने महिला के शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.