मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में नागरिक सुरक्षा दिवस का आयोजन
कोटा 06 दिसम्बर, 2023। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में दिनाक 06 दिसम्बर 2023 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी द्वारा ध्वज फहराया गया एवं मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के सन्देश का वाचन किया गया, तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा की जाने वाली "निष्काम सेवा" की सराहना की एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा बचाव के आपातकालीन तरीकों का रेस्क्यू प्रदर्शन भी किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम को विनोद कुमार मीना वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी व संभागीय नागरिक सुरक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद एवं समापन संबोधन किया गया इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
नागरिक सुरक्षा दल के गठन का उद्देश्य नागरिकों के जीवन की सुरक्षा करना, सम्पत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखना एवं आम जन के बीच उचित नैतिक मूल्यों की स्थापना करना है। नागरिक सुरक्षा दल सुदूर क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की सहायता करने, आमजन को मोबिलाइज करने एवं सिविल प्रशासन की सहायता करने इत्यादि कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से करता है। नागरिक सुरक्षा दिवस, नागरिक सुरक्षा दल द्वारा किये गए सराहनीय कार्य एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए एवं साथ ही आमजन को प्रेरित करने हेतु मनाया जाता है।
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान