हैरिटेज स्थलों पर प्रारंभ हुआ स्वच्छ भारत अभियान, डाढ़ देवी मंदिर परिसर से किया कचरा एकत्रित

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

जिला प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय कला महाविद्यालय, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक सुल्तानपुर, राजस्थान राज्य भारत सरकार स्काउट/गाइड स्थानीय संघ कोटा चाईड व लाइन के सदस्यों द्वारा हेरिटेज स्थलों पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक का संग्रहण कर उनका एकत्रीकरण किया गया।
उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि डाढ़ देवी मंदिर परिसर में फैले हुए पूजन सामग्री व प्लास्टिक उत्पाद को संग्रह किया गया। डाढ़ देवी माताजी के मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को पूजन सामग्री कपड़े की थैली में लाने का आव्हान किया व थैलियों नारियल जूट व अन्य का अलग-अलग संग्रह करके एकत्रित कर मंदिर के कुंड की सफाई की।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग सत्यनारायण आमेठा ने वर्चुअल रूप से हेरिटेज स्थल पर स्वच्छ भारत अभियान का शुक्रवार को चरण चौकी स्थल पर शुरुआत कर भागीदारी करने वाले संगठनों व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। प्रधान स्काउट गाइड स्थानीय संघ नोडल डायरेक्टर यज्ञदत्त हाड़ा ने कहा कि देव स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन की पालना करके अभियान कार्य करें।