स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

झालीजी का बराना (बूंदी) 24 नवंबर,
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र बूंदी के द्वारा ब्लाक के.पाटन के ग्राम चोतरा का खेड़ा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महावीर मेघवाल ने युवा मंडल सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय मंदिर परिसर की सफाई की गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महावीर मेघवाल ने नेहरू युवा केंद्र कि जानकारी देते हुए मंडल सदस्यों, को स्वच्छता, जागरूकता ,श्रमदान के प्रति जागृत करने के लिए प्रेरित किया और गांव में साफ सफाई बनाए रखने के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल सदस्यों के साथ मिलकर मंदिर परिसर मंदिर परिसर में श्रमदान किया गया और वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागृत किया गया। संगोष्ठी का आयोजन किया गया सदस्यों को स्वच्छता के प्रति हमेशा सजग रहने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता के प्रति मंडल सदस्यों व अन्य युवाओं ने श्रमदान किया और गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प लिय। कार्यक्रम में उमेश सैनी कन्हैया लाल मेघवाल धर्मराज आकाश सुनील सैनी मनीष मोनू झा लवकुश रामप्रसाद विमल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान