स्वच्छ भारत अभियान के तहत कॉर्पोरेट सेक्टर में की गई सफाई

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में बूंदी ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष रेगर एवं लोकेश सैनी के द्वारा पैरामाउंट राइस मिल हट्टीपुरा रोड के प्रोपराइटर महावीर झंवर के सहयोग से फैक्ट्री परिसर में कैंटीन एरिया ,गोडाउन एरिया, टीन शेड एरिया में स्वच्छ भारत अभियान के स्वैच्छिक श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया । एन वाई वी ने सभी को भारत सरकार द्वारा चलाएं गए स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी एवं अपने आसपास साफ सफाई से होने वाले लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान युवराज , जगदीश प्रजापति, बंटी लोहार, अर्जित सिंह यादव व फैक्ट्री कर्मचारियों, सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।