स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे सेक्टर में की गई सफाई।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में बूंदी ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर एवं रेलवे सफाई कर्मी के सहयोग से रेलवे स्टेशन परिसर , गार्डन एरिया, मंदिर एरिया में स्वच्छ भारत अभियान के स्वैच्छिक श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया एन वाई वी ने सभी को भारत सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी एवं अपने आसपास साफ सफाई होने वाल लाभ के बारे में बताया ।