सीएलजी सदस्यों की हुई बैठक, धार्मिक आयोजनों सहित मेलो पर रहेगी रोक

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी

हिंडोली / गुरुवार को थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सहायक उप निरीक्षक गिरधर सिंह ने सीएलजी सदस्यों को बताया कि आने वाले त्योहारों ,मेलो,व उत्सवों पर कोविड 19 की गाइडलाइन के तहत पूर्णतया रोक रहेगी। आने वाले त्योहारों गणेश चतुर्थी, रामदेव जयंति, अंनत चतुर्दर्शी व तेजा दशमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम व मेलो पर पाबंदी रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों को आमजन अपने घरों में रहकर ही मनाए। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक बंशीलाल,बिट प्रभारी ओमप्रकाश ,ग्राम रक्षक महावीर सैनी,सीएलजी सदस्य शोजिलाल सैनी,संजय बरमुंडा, छीतर राठौर, दिनेश सैनी, धर्मेन्द्र सुवालका, सहित कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।