जयपुर। राजस्थान में इंद्रदेव खूब मेहरबान हो रहे हैं। इस बार प्रदेश में लगभग डेढ़ महीने पहले ही झमाझम बारिश ने मानसून सीजन का कोटा पूरा कर दिया है। अब तक 17 जिलों में 1 जून से 30 सितंबर तक होने वाली कुल बारिश का आंकड़ा पूरा हो चुका है। वर्षों से सूखे बड़े बांधों में पानी आ गया है वही कुल 149 बांध पानी से छलक चुके हैं।
बता दें कि पिछले साल इस समय तक केवल 5 जिलों में ही मानसून के पूरे सीजन का कोटा पूरा हुआ था। जिसमें जैसलमेर, सवाई माधोपुर कोटा, बारां और बूंदी शामिल थे। वही इस साल 17 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। भारी बारिश से बड़े-बड़े बांध के गेट खोले गए हैं। प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार अब तक की सीजन की 91 पर्सेंट बारिश पूरी हो चुकी है। प्रदेश में इस पूरे सीजन में अब तक 476.55 mm महीने में बारिश हो चुकी है। वही जल संसाधन विभाग के अनुसार पूरे सीजन में 520. 98 मिमी बारिश होनी चाहिए ।अगर इसी तरह से मेघ बरसते रहे तो इसी हफ्ते में प्रदेश का कोटा पूरा हो सकता है।
औसत बारिश के अनुसार अब तक प्रदेश में 379. 41 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। जोकि 476. 55 mm भी हो चुकी है यानी कि औसत बारिश से 25% अधिक बारिश हो चुकी है। राज्य के प्रमुख बांधों की बात करें तो बांसवाड़ा के माही बांध के छह गेट मंगलवार शाम 5:30 बजे खोले गए हैं। कागदी बांध से भी पानी छोड़ा गया है। वही एमपी में गांधी सागर के पीछे गेट खोल दिए गए हैं। गांधी सागर बांध अभी 15 परसेंट खाली है इसके अलावा राणा प्रताप सागर जवाहर सागर कोटा बैराज की भी गेट खोले गए हैं।
आज भी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जोधपुर जालौर पाली बाड़मेर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा 18 अगस्त से प्रदेश में पश्चिमी हवाएं प्रभावी होने लगी इससे बारिश का दौर धीमा पड़ जाएगा।