जयपुर। महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार पर संकट के बादल गहरा रहे हैं। महाविकास अघाड़ी के गठबंधन की सरकार को राज्यसभा चुनाव और फिर विधानपरिषद चुनाव में मिली हार मिलने के बाद शिवसेना नेता और राज्य सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे नाराज हो गये। शिंदे ने दावा किया है कि उनके साथ कई विधायक हैं।
इस वजह से नाराज है एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री हैं सूत्रों की मुताबिक एकनाथ शिंदे को जिस विभाग के मंत्री बनाय गया है उसमें मुख्यमंत्री के बेटे उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का दखल बढ़ता जा रहा है। विकास के लिए विधायकों को फंड नही दीया जाता था। सूत्रों का यह भी मानना है कि मुख्यमंत्री के बेटे का कद बढाने के लिए एकनाथ शिंदे को दरकिनार किया जा रहा था।
संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें विधायकों के गुजरात में होने की खबर है। उन्होने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र, राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।
उद्धव ठाकरे की बैठक जारी
फिलहाल महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर अहम बैठक जारी, शिवसेना नेताओं के साथ उद्धव ठाकरे की बैठक जारी, शिवसेना के 14 विधायक पहुंचे बैठक में, 56 में से 14 विधायक बैठक में पहुंचे हैं।