CM Ashok Gehlot ने बेरोजगारों को दी बडी राहत, ओवरएज युवाओं को नौकरी में दो साल की मिलेगी छूट

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। कोरोना के दो साल के प्रभाव का हवाला देते हुए सीएम गहलोत ने सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओ को आयु में दो वर्ष की अतिरिक्त छूट दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विट करते ये घोषण की है।

गहलोत ने ट्विट करते हुए लिखा, "कोविड के कारण दो वर्षों तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो सकीं इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयुसीमा में दो वर्षों की छूट दी जाएगी।"

केदारनाथ हादसे में मरने वालों के परिजनों को मिलेगी नौकरी
आयु में छूट के अलावा आज मुख्यमंत्री गहलोत ने उन परिवारों के लिए भी एक बडी घोषणा की जिनके सदस्य 2013 में या तो मारे गये या लापता हो गये। सीएम गहलोत ने कहा कि. 2013 में केदारनाथ हादसे में मरने वाले और लापता लोगों के परिजनों को भी नौकरी दी जाएगी।

गहलोत ट्विट करते हुए लिखा, "2013 की केदारनाथ त्रासदी में जान गंवाने वाले एवं स्थायी रूप से लापता हुए राजस्थान के निवासियों के परिजनों को सम्बल देने के लिए 2013 में अनुकम्पा नियुक्ति देने की घोषणा की थी एवं कुछ लोगों को नियुक्ति दे दी गई थी। परन्तु सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने इन नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। मैं घोषणा करता हूं कि केदारनाथ त्रासदी के पीड़ितों के एलिजिबल परिजनों को पुनः अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी।"

बता दें कि साल 2013 की केदारनाथ त्रासदी में 511 लोगे ऐसे जो या तो लापता हो गये या उन्होनें अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री गहलोत की घोषणा के अनुसार अब 511 पीडित परिवारों के एक एक परिजन को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जायेगी।