संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
हिण्डोली क्षेत्र के ग्राम ठिकरदा में बुधवार को प्रशासन गांव के संग शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुँचे।
इससे पहले मंत्री अशोक चांदना कार्यकर्ताओ के साथ सीएम की अगवानी के लिए हेलीपेड पहुँचे। उसके सीएम गहलोत का हेलीकॉप्टर जैसे ही नजर आया तो कार्यकर्ताओ ने गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए।
सीएम गहलोत के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी साथ रहे। उसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने प्रशासन गांव के संग शिविर का अवलोकन किया। उसके बाद गहलोत सीधा मंच पर पहुँचे।
उसके बाद मंत्री अशोक चांदना ने आमजन को सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं और हिण्डोली नैनवा के क्षेत्र के लिए जो सौगात दी है उसको गिनाया।
उसके बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ,
राजस्थान प्रदेश में निवास करने वाला एक भी परिवार ऐसा नही बचे जिसको 5 लाख रुपये तक का इलाज नही मिले। ऐसा कार्य राजस्थान सरकार ने किया है।
कोरोना मैनेजमेंट में गहलोत सरकार ने सहरानीय कार्य किया। जिसको ओर राज्यो ने भी सहारा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो महंगाई को लेकर वादे किए थे वह कहा गए। आज पेट्रोल डीजल के भाव आसमान छू रहे है। रसोई गैस के दाम 900 रुपये हो गए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जुमले की सरकार है। जो वादे तो करती है लेकिन उन्हें पूरा नही करती है।
डोटासरा ने खेल मंत्री अशोक चांदना की तारीफ करते हुए कहा कि अशोक चांदना कोई छोटा मोटा नेता नही है। मंत्री चांदना को जो भी कार्य की जिम्मेदारी दी चाहे वो चुनाव हो या कोई और कार्य जिसमे अशोक चांदना ने बखूबी अपनी भागीदारी निभाई है। इसके साथ ही कहा कि मंत्री चांदना ने किसानों के बच्चो को खेल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सीधा डीएसपी बनाने का कार्य सीएम गहलोत से कहकर बनाने का कार्य किया है। सीएम अशोक गहलोत ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के अंदर एनजीओ , समाज सेवियों समेत कई संस्थाओं ने भूखे लोगो को खाना पहुचाया जिसमे में उनका आभारी हूं। पालनहार योजना , पेंशन योजना समेत कई योजनाओं में लोगो को लाभ मिल रहा है। सीएम ने सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं को गिनाया ओर लोगो तक पहुचाया।इसी के साथ सीएम अशोक गहलोत ने हिण्डोली को सौगात देते हुए बताया कि सथूर बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा । वही उप स्वास्थ्य केंद्र सथूर को क्रमोन्नत करने की बात कही।
इस दौरान जिला कलेक्टर रेणु जयपाल , पुलिस अधीक्षक जय जादव ,हिण्डोली उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी ,तहसीलदार केसरी सिंह प्रशासनिक अधिकारी , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दिनेश कुमार शर्मा ,हनुमान व्यास , महेश सोमाणी निजी सहायक प्रहलाद यादव समेत कई जनप्रतिनिधि , कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।