जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। और गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस फोर्स के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों में पहुंचाया जाता है।
दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा सरकार और r.s.s. पर तीखा हमला बोला। शहीद स्मारक पर कांग्रेस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरवा कर बीजेपी के दफ्तरों में पहुंचाया जाता है। जिन जिन राज्यों में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई हुई है वहां के लोग पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस वालों को पकड़ते हैं और उन के माध्यम से ही 65 ट्रकों में भरवा कर भाजपा की ऑफिसों में पहुंचाया जाता है ।
उन्होंने कहा की जब पैसों से भरे ट्रक के पीछे पुलिस की गाड़ियां चलेंगी तो उन पर कौन सा करेगा और कौन उन्हें पकड़ेगा। सीएम अशोक गहलोत ने नोटबंदी के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी इसलिए की क्योंकि 2000 का नोट कम जगह गिरता है। इसलिए उन्होंने पुराने 1000 और 500 के नोट बंद कर दिए। उन्होंने कहा की गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश इन सभी राज्यों में सरकारें आलू प्याज से नहीं बदली हैं सरकार ने करोड़ों में खर्चा किया है।