जयपुर। प्रदेश की मुखिया अशोक गहलोत सवाई मानसिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सकुशल अपने घर पंहुच गये हैं। उन्होंने कहा कि वे अब पूरी तरह से ठीक हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी शुभचितंकों को धन्यवाद किया। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद निवास के लिए निकलने से पूर्व पौत्री काश्विनी ने तिलक लगाया।
नर्सिंग स्टॉफ और वार्ड बॉय के लिए कहा धन्यवाद
अशोक गहलोत ने के माध्यम से एमएमएस के डॉक्टर्स सहित वार्ड बॉय और नर्सिंग स्टॉफ का धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि, 'मैं सकुशल अपने राजकीय आवास पर पहुंच गया हूं। SMS हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा।'मैंने देखा है कि SMS में सभी मरीजों की सेवा अच्छी तरह से करने का प्रयास किया जाता है, इसके लिए हॉस्पिटल स्टाफ प्रशंसा का पात्र है।
वार्ड वाकिंग का वीडियो जारी किया
मुख्यमंत्री गहलोत ने वार्ड वॉकिंग भी किया। और उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया।
जिसमें उन्होंन कहा कि, 'आप सभी की शुभकामनाओं से अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूँ, चिकित्सकों की सलाह पर हॉस्पिटल के वार्ड में वॉक किया और इस दौरान यहाँ भर्ती पेशेंट्स मालपुरा निवासी मूलचंद जी एवं अलवर निवासी छोटेलाल जी के परिजनों से बात कर उनकी कुशल क्षेम भी जानी।आप सभी की शुभकामनाओं से अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूँ, चिकित्सकों की सलाह पर हॉस्पिटल के वार्ड में वॉक किया और इस दौरान यहाँ भर्ती पेशेंट्स मालपुरा निवासी मूलचंद जी एवं अलवर निवासी छोटेलाल जी के परिजनों से बात कर उनकी कुशल क्षेम भी जानी। pic.twitter.com/13uqwTZAyF
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 28, 2021