गोरखनाथ मंदिर हमले को लेकर सीएम योगी सख्त, गंभीरता के साथ जांच के दिये निर्देश

जयपुर। यूपी के गोरखनाथ मन्दिर में हथियारबंद युवक द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर किये गये हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस इस घटना की जांच के लिए ने गृह विभाग और पुलिस अधिकारीयों को कड़े निर्देश दिए है। मंदिर की इस घटना को आतंकी साजिश बताया जा रहा है। मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा की मंदिर में पुलिस पर हमला आतंकी साजिश की ओर ईशारा करता है इसलिए इस पूरे मामले के बारे में एटीएस को पूरी जानकारी दे दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री ने योगी ने निर्देश दिये हैं कि STF और ATS संयुक्त रूप से काम करेंगे और मामले की जड़ तक पहुंचेंगे।

जवानों को 5 लाख का ईनाम
जिन सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर में हमले की साजिश को नाकाम किया है उन्हें मुख्यमंत्री ने 5 लाख ईनाम देने की घोषणा की है साथ ही सीएम योगी ने निर्देश दिए है की जो भी उस व्यक्ति के संपर्क में हैं उन सभी गंभीरता से जांच की जाये। मुख्य गृह सचिव ने बताया कि जिस तरह से जवानों ने बहारी लेयर पर ही हमले को नाकाम किया उससे साफ जाहिर होता है कि सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हैं लेकिन फिर भी सुरक्षा की समीक्षा की जायेगी।

गौरतलब है हाल ही में यूपी के गोरखपुर मंदिर में एक यूवक धारदार हथियार के साथ अंदर घुसा और धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिये। मंदिर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया जिसमें दो जवानों गोपाल और अनिल को गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना के बाद इसे आतंकी हमले से जोड़ा जा रहा है क्योंकि उसके पास से जो दस्तावेज मिले वो काफ़ी सनसनीखेज है।