गेस गोदाम के पास होगी सीएम की सभा, मंत्री चांदना ने लिया जगह का जायजा

गेस गोदाम के पास होगी सीएम की सभा, मंत्री चांदना ने लिया जगह का जायजा

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी
हिंडोली ।आगामी 30 जुलाई को होने वाली सीएम अशोक गहलोत की सभा कस्बेमें बाई पास पर स्थित गेस गोदाम के पास पीजी कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर होगी जिसका शनिवार शाम को खेल मंत्री अशोक चांदना ने जायजा लिया इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे जिसमे एडीएम, एएसपी किशोरी लाल, एसडीएम अमित चौधरी, डीएसपी सज्जन सिंह आदि शामिल थे गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत 30 जुलाई को हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के 1500 करोड़ की लागत के कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण करेगे जिनमे मेडिकल कॉलेज, चंबल पेयजल प्रोजेक्ट, पीजी कॉलेज, कृषि कॉलेज, कृषि मंडी, आई टीआई कॉलेज, नर्सिंग कोलेज सहित विभिन्न नवनिर्मित सड़क व स्वीकृत सड़क आदि कार्य शामिल है पूर्व जिपस सतीश गुजर ने बताया कि सभा स्थल के लिए पीजी कॉलेज की जगह तय की गई है और इसी जगह के पास ही हेलीपैड बनाया जाएगा , 30 जुलाई को होने वाली सीएम की सभा के लिए जगह चिन्हित की गई है इसके साथ ही सभा की तैयारिया शुरू हो गई है ।