Delhi Weather : ठंडी हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन, पहाड़ों पर आज हो सकती है बर्फ़बारी

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। इसके ऊपर कोहरा और भी सितम ढहा रहा है। सर्दी और ठिठुरन की वजह से लोग परेशान हैं। सड़क दृश्यता शून्य है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन गलन और सर्दी में कोई कमी नहीं आएगी।
 

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को यहां सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इधर, दिल्ली का पूरा एनसीआर तेज हवाओं की चपेट में रहा। डीएनडी और यमुना मार्ग पर दृश्यता कम होने के कारण। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
इस समय सैलानियों और पर्यटकों से भरपूर हिमाचल प्रदेश में भी अत्यधिक ठंड और सर्दी का अनुभव होता है। लाहौल के केलांग में रविवार सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री से नीचे गिर गया। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मनाली समेत प्रदेश के सात जिलों में पारा शून्य से नीचे गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
घने कोहरे और ठंडे मौसम के कारण सड़क पर दृश्यता बहुत कम हो जाती है। किसी वाहन के आगे कौन सा वाहन कितनी दूरी पर चल रहा है यह अनुमान लगाना भी बड़ा मुश्किल है। कोहरे से होने वाली तमाम दिक्कतों और हादसों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि कोहरे में सफर करने से बचें। अगर यात्रा करनी भी पड़ रही है तो वाहन को नियंत्रित गति में चलाएं। साथ ही डिपर का उपयोग अवश्य करें।