संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
जिले में रबी की फसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार जिला कलक्टर रेणू जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि बीमा योजना किसानों को उनकी फसल के नुकसान के समय बड़ा संबल देती है, इस से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जाए।
कार्यशाला में कृषि विभाग के उपनिदेशक, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, नाबार्ड के सहायक महाप्रबन्धक, विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय समन्वयक, सहकारिता विभाग के उप पंजीयक, सहायक निदेशक कृषि व बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उपनिदेशक कृषि विस्तार रमेशचन्द जैन ने बताया कि योजना के तहत गेंहू, चना, सरसों व मसूर को शामिल किया गया है। योजनान्तर्गत के अन्तर्गत 31 दिसम्बर तक ऋणी, गैर ऋणी एवं बंटाई पर खेती करने वाले कृषकों का बीमा बैंकों/कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि बीमा पूर्णतः स्वैच्छिक है, अगर ऋणी कृषक बीमा योजना से बाहर होना चाहता है तो 24 दिसम्बर तक बैंक शाखा को लिखित में सूचना (ओप्ट आउट) देकर अलग हो सकता है। फसल परिवर्तन की सूचना 29 दिसम्बर तक बैंक शाखा को अवश्य दें।