जयपुर। मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का है जहां एक मनचले को कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी करना भारी पड गया। मनचले ने छात्रा को किस करने का प्रयास किया तो छात्रा ने जूते और थप्पडों से बीच सडकर पर जमकर धुनाई कर दी और जब तक नहीं छोडा तब तक मनचले ने माफी नहीं मांग ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स छात्रा की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
दरअसल,उदयुपर की सरेहार कॉलेज की एक लडकी ने शहर के सूरजपोल इलाके में बुधवार शाम करीब चार बजे एक अधेड़ को जूते और थप्पडों से पीटना शुरू कर दिया। जब लोगों की भीड एकत्रित हुई तो लडकी ने बताया कि वह जब कॉलेज से वापिस आ रही थी तो आरोपी उसके साथ छेडछाड कर रहा था। उसने लडकी को किस करने की भी कोशिश की।
लडकी के विरोध करने के बाद वह वहां से भागने लगा तो लडकी ने पीछा करके थोडी दूर ही आरोपी का पकड लिया और उसे पीटने लगी। लड़की को पीटता देख भीड़ जमा हो गई। भीड ने आरोपी से भी पूछा कि वह कौन है और लडकी उसे क्यों मार रही है लेकिन आरोपी के पास कोई जबाव नहीं था। आरोपी ने शराब भी पी रखी थी। ऐसे में लडकी ने ना सिर्फ उसे पीट बल्कि माफी भी मंगवाई।
इस दौरान उपस्थित भीड ने मनचले को हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी भी मांगने को कहा। साथ ही उस व्यक्ति को कहा कि वो दोबारा ऐसा ना करे। माफी मांगने के बाद बिना मुकदमा दर्ज कराए ही लड़की वहां से चली गई। फिलहाल थाने में इसको लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मनचले की पिटाई की पूरे शहर में चर्चा है।