कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में हो रहा सुधार, शरीर के अंग हिलने लगे

जयपुर। स्टैंड अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत में अब सुधार बताया जा रहा है राजू श्रीवास्तव लाल वेंटिलेटर पर हैं और वह एम्स में भर्ती हैं राजू श्रीवास्तव के मैनेजर नयन सोनी ने जानकारी दी कि राजू श्रीवास्तव की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है डॉक्टर का इलाज उन पर असर कर रहा है और उनके शरीर के कुछ मिलने लगे हैं
बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं। कसरत करते वक्त श्रीवास्तव को दिल का दौरा पडा था। फिलहाल उनकी हालात में कोई सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। स्पेशल डाक्टर्स की टीम उन्हें बचाने में लगी हुई है। ऐसे में राजू श्रीवास्त के फैन्स उनके जिंदगी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए एक वाॅयस मैसेज भेजा था। दरअसल राजू श्रीवास्त के ईलाज में जुटे डाॅक्टर का कहना है कि राजू श्रीवास्तव को कोई प्रिय आवाज ही रिकवरी में मदद कर सकती है। जब इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन मिली ततो उन्होन अपनी आवाज में राजू श्रीवास्तव के लिए खास मैसेज भेजा है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को हमेशा से अपना आदर्श मानते हैं और उनकी फिल्मों को भी पसंद करते हैं। कई बार उन्होंने अपनी कॉमेडी में अमिताभ बच्चन की मिमिक्री भी की है। ऐसे में अमिताभ ने भी राजू श्रीवास्तव के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए एक भावुक वाॅयस मैसेज भेजा।