विकसित भारत संकल्प यात्रा से आमजन लाभान्वित, जनप्रतिनिधियों की हो रही भागीदारी

कोटा 25 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत सोमवार को भीमगंजमंडी थाने के पीछे व  बापू कॉलोनी गोपाल मिल क्षेत्र में प्रचार वाहन गतिविधियां हुई एवं शिविर का आयोजन किया गया।यहां विकसित भारत की शपथ दिलाई तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने का आह्वान किया। रामबाबू सोनी, रमेश शर्मा,  जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन् एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के बारे में आमजन ने पहुंचकर जानकारी ली एवं वंचित पात्र लाभार्थियों का योजनाओं में पंजीकरण भी कराया गया। शिविर में उत्कृष्ठ कार्य पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। योजनाओं की जानकारी फिल्म प्रदर्शन से दी गई। विभिन्न योजनाओं में  लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी से अपनी सफलता की कहानी बताई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शिविर में स्वास्थ्य जांच, उज्ज्वला योजना, जन आयुषी योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, उड़ान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं अन्य सभी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रजनों को लाभान्वित किया गया। एन यु एल एम की हेमलता गांधी ने संचालन करते हुए सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का पठन किया।

 यहां लगेंगे शिविर-
26 दिसंबर को मध्यान्ह पूर्व अनंतपुरा चौराहा व मध्यान्ह पश्चात् रंगबाडी बालाजी में प्रचार वाहन पहुंचेगा तथा शिविर लगेंगे।